ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से आई समस्या, पानी भी नहीं आया
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के वार्ड एक व दो में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल रही। इससे इस इन दोनों वार्ड में पानी की सप्लाई भी ठप रही। लोगों को जहां पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं, लोगों को सोमवार को पेयजल भी नहीं छोड़ा गया। रविवार शाम को 8 बजे अचानक बिजली गुल हो गई है, जिससे पूरा बद्दी गांव अंधेरे में डूब गया। बद्दी के खेड़ा के समीप लगे ट्रांसफार्मर में चिंगारियां उठी और उसके बाद बिजली नहीं आई। बद्दी के सचिन बैंसल, दीपू पंडित व बेअंत ठाकुर ने बताया कि पूरी रात लोगों ने गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। वहीं मोटर न चलने से पानी भी नहीं आया। वहीं अब मंगलवार को पानी आने के उम्मीद नहीं है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। शाम 6:30 बजे बिजली सुचारू कर दी गई।