फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा नाली पंचायत के चार गांवों में हफ्ते से नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना का पंप खराब होने से लोगों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
विज्ञापन

मीलों दूर प्राकृतिक जलस्रोताें से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा नाली पंचायत के चार गांवों में पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत हो गई है। यहां के लोग मीलों दूर से प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। पंचायत के खरोटा, गुरदासपुर, थड़ा खरोटा और कुकड़ा गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है। इन गांवों की कुल 500 की आबादी को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति करने वाली योजना का पंप चार दिन पहले खराब हो गया था, जिसे ठीक करने के बाद वह फिर से खराब हो गया। इसके कारण गांवों में पानी की भारी कमी हो गई है और लोग अन्य स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। खरोटा निवासी सोनी ने बताया कि इस योजना में तकनीकी खराबी आई है। इस स्थिति ने लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा दिया है। मवेशियों के लिए नालों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। वहीं, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने कहा कि पंप का ऑयल समाप्त हो गया था। हाल ही में नियुक्त ऑपरेटर ने तेल चेक किए बिना ही पंप चालू कर दिया, जिससे पंप जल गया। पंप को ठीक करने के लिए भेजा गया था, लेकिन शनिवार को फिर से वह खराब हो गया। सोमवार को पंप को फिर से रिपेयर करने भेजा गया है और जल्द ही इसे ठीक करके योजना को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें