फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा माल चोरी करने पर उद्योग के ही तीन सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार 17-51-24

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू के एक उद्योग में तैनात चार सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ उद्योग से कच्चे माल पर हाथ साफ करने की शिकायत उद्योग प्रबंधक ने पुलिस को दी। पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस ने तीन सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया है जिन्हें पुलिस अब कसौली कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आशीष कुमार पुत्र ज्ञान चंद प्रबंधक मानव संसाधन विभाग फैडरल मुगल आनंद बीयरिंग्स इंडिया लिमिटेड परवाणू ने पुलिस को शिकायत दी कि 13 अगस्त 2019 को संयंत्र अधिकारी राकेश सैनी ने उन्हें बताया कि इनके स्टोर से कुछ मैटीरियल गायब है।
इसके बाद दोबारा से मैटीरियल देखा तो पाया गया कि स्टोर में मैटीरियल की मात्रा कम है। उन्होंने गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जिसमें चार मई के फुटेज में देखा कि रात को समय करीब 11 बजे से 12.30 बजे तक एक पिकअप गेट के अंदर आई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान स्टोर की लाइट एक सिक्योरिटी गार्ड गौतम ने बंद कर दी। इसके बाद यह पिकअप रात के करीब सवा 12 बजे के आसपास बाहर निकली। उन्हें शक हुआ कि कंपनी का मैटीरियल गेट पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने चोरी किया है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी
थाना प्रभारी परवाणू रूपेश कांत ने बताया कि एक उद्योग प्रबंधन की शिकायत पर चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें एक व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इसके बाद उनसे और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें