फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पत्नी ने पहले फंदा लगाया, पति ने पुलिस को सूचना देने के बाद खुद भी जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला के अमरावती में किराये के कमरे में रहते थे दोनों
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले दोनों के बीच हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। अमरावती में रहने वाले एक दंपती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिए है। दंपती अपने पीछे 5 साल के बच्चे को छोड़ गए। दोनों की लव मैरिज हुई थी। पुलिस जानकारी के अनुसार बद्दी के अमरावती में किराये के मकान में रहने वाले एक दंपती ने फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस के अनुसार महिला पंजाब की रहने वाली थी जबकि व्यक्ति बिहार का था और बद्दी में लेबर कांट्रेक्टर था। बताया जा रहा है कि फंदा लगाने से पहले दोनों की आपस में लड़ाई हुई। उसके बाद महिला ने फंदा लगाया। महिला की मौत के बाद पति डर गया और उसने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो पति ने भी फंदा लगा दिया था। दोनों ने अलग-अलग कमरों में फंदा लगाया। दोनों की मौत के बाद 5 साल का बच्चा वैदिक अनाथ छूट गया है। वैदिक की बुआ भी साथ ही काॅलोनी में रहती थी। सूचना मिलते ही बुआ ने बच्चे को अपने पास रख लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल शव गृह में भेज दिया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें