फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साधुपुल में पर्यटकों के हुड़दंग से दूषित हो रहा अश्विनी खड्ड का पानी

विज्ञापन
सोलन के साधुपुल में नदी में नहाते लोग। स्रोत : वीडियो
विज्ञापन
नदी में नहा रहे पर्यटक, खाने-पीने की बची हुई चीजें और प्लास्टिक से पानी हो रहा दूषित
विज्ञापन

सोलन शहर को अश्विनी खड्ड पेयजल योजना से होती है पानी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली अश्विनी खड्ड पेयजल योजना इन दिनों गंभीर खतरे में है। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक छुट्टियां और वीकेंड बिताने पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। साधुपुल में आने वाले पर्यटकों की मौज-मस्ती और हुड़दंग के कारण सोलन शहर की प्यास बुझाने वाली इस प्रमुख खड्ड का पानी लगातार दूषित होता जा रहा है।
साधुपुल के पास बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक गर्मी से निजात पाने के लिए सीधे नदी के पानी में नहाने उतर रहे हैं। खड्ड में पर्यटकों के नहाने, पिकनिक मनाने, खाने-पीने की बची हुई चीजें और प्लास्टिक कचरा सीधे पानी में फेंकने से भारी गंदगी फैल रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की ओर से अश्विनी खड्ड के पेयजल को दूषित न करने को लेकर सख्त आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ये आदेश केवल कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं। प्रशासन की बंद आंखों का फायदा उठाकर पर्यटक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की ओर दूषित किया गया यही पानी जलशक्ति विभाग की पेयजल योजना के माध्यम से लिफ्ट किया जाता है, जिसके बाद इसे सीधे नगर निगम के मुख्य टैंकों में पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन और विभाग की इस लापरवाही के कारण पूरा सोलन शहर इसी दूषित और असुरक्षित पानी को पीने के लिए मजबूर है, जिससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें