बीबीएन क्रिकेट लीग नालागढ़ के विधायक करेंगे शुभारंभ, प्रतियोगिता 12 टीमें ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। चौहान बीबीएन क्रिकेट लीग का पांचवां सीजन शुक्रवार को शुरू हो रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा करेंगे। पहले दिन पांच मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए निमंत्रण खेल मैदान की पूरी तरह से सजाया गया है। लोगों को इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है। क्रिकेट लीग के आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि कोरोना काल के दौरान इस प्रतियोगिता का बंद कर दिया गया था। तीन साल के बाद यह प्रतियोगिता दोबारा शुरू हुई है। इस आयोजन का उद्देश्य बीबीएन के सभी लोगों को एक मंच पर लाना था। जिसके लिए आयोजक काफी हद तक सफल भी रहे है। इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। वीरवार को निमंत्रण में सभी टीमों के कप्तान पहुंचे और उन्हें खेलकूद प्रतियोगिता के नियमों का बारे में जानकारी दी गई। यह प्रतियोगिता टेनिस बाल से खेली जाएगी। शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे नालागढ़ के विधायक क्रिकेट लीग का शुभारंभ करेंगे। पहला मैच बीबीएन लायंस व रायल टाॅयटेन के बीच खेला जाएगा। पहले व दूसरे दिन पांच-पांच मैच कराए जाएंगे।