फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर से गहने-नकदी लेकर चोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ के वार्ड-एक का मामला, पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के वार्ड-एक में चोरों ने घर के कमरे की जाली तोड़कर नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर लिए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया है। शिकायतकर्ता अरमान खान ने बताया कि वह परिवार सहित शुक्रवार की शाम को चंडीगढ़ अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। मध्य रात्रि को जब वह वापस आए तो उनके घर का ताला तो लगा हुआ था, लेकिन चोरों ने कमरे की जाली तोड़कर घर से गहने व नकदी चोरी कर ली थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें