फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ठेडठपूरा-शलगा-गुनाई सड़क 25 साल बाद भी अधूरी, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
ठेडपूरा शालगा- गुनाई रोड़ की खस्ता हालत- संवाद।
विज्ञापन
90 लाख की स्वीकृति के बावजूद काम ठप, नाबार्ड योजना से डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। ठेडपूरा-शलगा-गुनाई सड़क का लगभग तीन किलोमीटर हिस्सा पिछले ढाई दशक से बदहाल स्थिति में है। वर्ष 2000 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। चार वर्ष पूर्व इस सड़क के लिए 90 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कार्य अधूरा पड़ा है।जानकारी के अनुसार इस राशि से सड़क की कटिंग, चौड़ीकरण, गटका और मेटलिंग का कार्य किया जाना था। गटका बिछाने के लिए ठेकेदार को टेंडर भी आवंटित किया गया था। तत्कालीन परिवहन मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करने के निर्देश दिए थे। पट्टा नाली पंचायत के पूर्व उपप्रधान शिव कुमार ठाकुर ने बताया कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया। पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। बारिश में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जबकि धूप में धूल के गुबार उड़ते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है।
निर्धारित समय सीमा अक्तूबर 2024 तक सड़क तैयार होनी थी, लेकिन टेंडर अवधि समाप्त होने के दो वर्ष बाद भी गटका नहीं बिछाया गया है। जहां कुछ स्थानों पर गटका डाला भी गया है, वहां जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पानी भरकर तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। नवनिर्वाचित प्रधान आशा कंवर ने कहा कि सड़क के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की परेशानी
पंचायत चुनाव के दौरान भी इस मार्ग से गुजरने वाले मतदाताओं और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सलगा और कुनाना मतदान केंद्रों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
कोट
लगभग छह किलोमीटर सड़क को नाबार्ड योजना के तहत पक्का करने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर पूरा किया जाएगा।
कुलभूषण गुप्ता,सहायक अभियंता,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें