फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस से कम छात्रों की संख्या वाले स्कूल जल्द होंगे बंद

Tue, 21 Mar 2017 10:15 PM IST
सोलन ब्यूरो
विज्ञापन
दस से कम छात्रों की संख्या वाले प्राइमरी और मिडल स्कूलों को बंद करने की कवायद शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दस से कम छात्रों की संख्या वाले प्राइमरी और मिडल स्कूलों को बंद करने की कवायद शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। निदेशालय ने जिला उप निदेशकों को स्कूलों की विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर 10 से कम संख्या वाले स्कूलों को अन्य स्कूलों में मर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इस संबंध में खुले मंच पर कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने को कह चुके हैं। इससे इन स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज करते हुए शिक्षण कार्य को बेहतर बनाया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सोलन चंद्रेशवर शर्मा ने इसकी पुष्टि कर कहा कि निदेशालय से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। निर्देशों के आधार पर जिला के सात खंड शिक्षा अधिकारी और पांच खंड प्राथमिक शिक्षकों को एक सप्ताह में रिपोर्ट जिला मुख्यालय में उपलब्ध करवाने को कहा है। रिपोर्ट समय पर न पहुंचाने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।       

कम संख्या के कारणों की होगी जांच      
सरकारी प्राथमिक और मिडल स्कूलों में कम छात्रों की संख्या के कारणों को भी इस रिपोर्ट में दर्शाना होगा। इससे शिक्षा विभाग इसमें आवश्यक सुधार ला सकेगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में नए खोले गए स्कूलों में कम विद्यार्थी संख्या की समस्या अधिक है।   
विज्ञापन

    
जिला में हैं 918 स्कूल      
जिला में इस सर्वे के तहत कुल 918 स्कूलों को लिया जाएगा। इसमें 769 प्राथमिक और 149 मिडल स्कूल हैं। इन स्कूलों से बीईओ और बीपीओ द्वारा आंकड़े एकत्रित करने का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें