फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छात्रों में टाइटन व छात्राओं में धाकड़ की टीम बनी हॉकी विजेता

विज्ञापन
गुरूनानक पब्लिक स्कूल के ह़ॉकी के खिलाड़ी स्कूल के प्रंबधक व एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राज कुमार
विज्ञापन
गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना में कराई गई हॉकी लीग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। हॉकी की 100वीं वर्षगांठ पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना में हॉकी लीग का आयोजन किया गया। इसमें छात्र व छात्राओं की मुकाबले करवाए गए। छात्रों में जीएनएसपी टाइटन जबकि छात्राओं ने धाकड़ की टीम विजेता रहीं। हिमाचल हाॅकी एसोसिएशन की सचिव रमेश पठानिया ने बताया कि भारत में हॉकी के 100 साल पूरा होने पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल में 100वीं वर्षगांठ मनाई गई। स्कूल में हॉकी लीग कराई गई। इसमें स्कूल के छात्र व छात्राओं के बीच दो फ्रेंडली मैच कराए गए। इस लीग का आयोजन गुरमत प्रचार ट्रस्ट के सचिव सरदार महेंद्र सिंह, हाॅकी हिमाचल के संयुक्त सचिव राज कुमार, अकादमी के निदेशक सरदार कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में हुआ। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सरदार नसीब सिंह, प्रधानाचार्य जतिंद्र कौर व उपप्रधानाचार्य अंजना सेठी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें