फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन से कैथलीघाट तक पहाड़ों को सुरक्षित करने का कार्य बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही ड्रिललिंग से लग रहा जाम, फोरलेन पर वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोलन से कैथलीघाट के बीच चल रहे फोरलेन निर्माण लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। फोरलेन में इन दिनों पहाड़ों को सुरक्षित करने का काम चला हुआ है। लेकिन वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। वाहन चालकों को घंटों भर जाम की समस्या से जुझना पड़ रहा है। वाकनाघाट के समीप अधिक दिक्कतें आ रही है। हैरत की बात तो ये है कि फोरलेन निर्माण के बाद इस सड़क को बंद रखा गया था। जैसे ही यहां पर पहाड़ों को सुरक्षित करने का काम शुरू किया वैसे ही सड़क खोल दी गई। ड्रिलिंग के दौरान पहाड़ों से पत्थरों के आने की आशंका बनी रहती है। इस कारण जब ड्रिल कार्य किया जाता है तो वाहन चालकों को रोकना पड़ता है। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आ रही है। अधिकतर परेशानी शाम के समय आती है जब सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होती है। ऐसे में यहां जाम लग जाता है और बसों का समय भी फेल हो जाता है। गौर रहे कि दूसरे चरण में बन रहे फोरलेन निर्माण के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से वॉल प्रोटेक्शन का कार्य शुरू कर दिया। कंपनी की ओर से 42 खतरनाक पहाड़ियों को ठीक किया जाना है। लेकिन ये कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बना हुआ है। पहाड़ी से ड्रिल के दौरान कब पत्थर सड़क पर आ जाए इसका अंदाजा भी नहीं लग पाता है। ऐसे में वाहनों को संबंधित कर्मचारी घंटों भर रोके रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें