कुनिहार (सोलन)। द एसवीएन विद्यालय बडोर घाटी कुनिहार के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्थित कुफरी एडवेंचर रिजॉर्ट एवं आसपास के रमणीक स्थलों का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। इस भ्रमण में कक्षा चौथी से छठी तक के 96 विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यालय की कॉर्डिनेटर लालिमा जोशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कुफरी एडवेंचर रिजॉर्ट का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति के मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने के साथ-साथ विभिन्न जानकारियां भी प्राप्त कीं। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग एवं निदेशक लूपिन गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
कुफरी भ्रमण के दौरान मौजूद द एसवीएन स्कूल के विद्यार्थी व अध्यापकगण। स्रोत : स्कूल प्रबंधन