फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चायल में सुनाई शुकदेव महाराज के जन्म की कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चायल (सोलन)। काली टिब्बा मंदिर चायल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य सुमित भारद्वाज ने भगवान की लीलाओं का गुणगान किया। उन्होंने श्री शुकदेव जी महाराज के जन्म की पावन कथा सुनाई। बताया कि शुकदेव जी ने अपने पिता श्री वेदव्यास के पास जाकर भागवत कथा का अध्ययन किया और समय आने पर वही कथा राजा परीक्षित को सुनाई। परीक्षित महाराज से जीवन में एक संत का अपमान हो गया। संत ने सात दिन में मरने का श्राप दे दिया। संत के श्राप की कैसे निवृत्ति होगी तो साक्षात भगवान के स्वरूप शुकदेव जी ने आकर भागवत की कथा को सुनाना प्रारंभ किया। शुकदेव जी ने बताया की संसार में जीव की मुक्ति का अगर कोई उपाय है तो वह केवल भागवत पुराण की कथा है। इसे सुनने से मनुष्य भव सागर पार हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें