फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट में माता सती की कथा सुनाई

विज्ञापन
बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट में श्री राम कथा का श्रवण करते हुई महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट में श्रीराम कथा के दूसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव व माता सती की कथा सुनाई गई। कथा वाचक महाराज धरनी धर ने कहा कि राजा दक्ष ने अपने घर में महायज्ञ कराया लेकिन अपने बेटी सती को यज्ञ में आमंत्रित नहीं किया। माता सती शिव की आज्ञा के बिना ही यज्ञ में चली गई जहां पर माता सती का पिता दक्ष न अनादर किया और भगवान शिव के बारे बुला भला सुनाई। जिस पर माता सती ने यज्ञ में जल गई थी। जैसे ही भगवान शिव को पता चला तो उन्होंने वीरभद्र नाम के दूत को वहां पर भेजा जिससे राजा दक्ष का यज्ञ विध्वंस कर दिया। उसके बाद कथा वाचक ने भगवान राम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। राजा दशरथ के घर में चार बालक पैदा हुए जिसमें राम सबसे बड़े थे। इस दौरान भगवान से बाल्यकाल से जुड़ी कथाएं भी सुनाई। इस दौरान भगवान राम के भजन सुना कर उपस्थित लोगों को भरपूर मनोरंजन किया गया। इस मौके पर हितकारी मानव अधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास झा, अंबुज, अमर संदीप सिंह, प्रीतम झा, मुकेश कुमार, रणजीत श्रीवास्तव, एलबी यादव, एचएन झा, रूपेश कुमार एवं सभी टीम मेंबर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें