2016 से 2022 तक सेवानिवृत हुए कर्मचारियों नहीं मिले लाभ
नालागढ़ में पेशनरों की बैठक में उठाए गए कई अहम मु़द्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ की मासिक बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। संघ के प्रधान नरेश घई की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों ने संशोधित वेतन मान का बढ़ा हुआ एरियर जल्द देने की अपनी मांग दोहराई गई।
नरेश घई ने कहा कि सरकार 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है जो चिंता का विषय है। सरकार महंगाई राहत को समय पर नहीं दे पा रही है वर्तमान में महंगाई भत्ते की 15 फीसदी देनदारियां लंबित हैं, जिस कारण पेंशनर को वित्तीय हानि का सामना करना पड़ रहा है।
बद्दी-नालागढ़ फोरलेन का कार्य डेढ़ साल से बंद है। बरसात के मौसम में आने जाने वाले सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने एनएचएआई के अधिकारियों से अनुरोध किया कि इस बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने सरकार से इन देनदारियों प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए धनराशि का प्रावधान करने की भी मांग रखी।
नालागढ़ अस्पताल में स्टाफ की कमी है। जिसके चलते रोगियों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा है। रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। सरकार इसे तुरंत प्रभाव से भरे जिससे गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना न पड़े। दभोटा पुल विधायक के आश्वासन के बाद भी चालू नहीं हो पाया। वाहनों को वाया रूपनगर होकर कीरतपुर जाना पड़ रहा है। सरकार तुरंत प्रभाव से दभोटा पुल को ठीक करवाने का प्रावधान करें।
बैठक में महासचिव कैलाश राणा, कोषाध्यक्ष अदित कंसल, सुशील कुमार, मनसा राम, दिलेल सिंह, प्रकाश चंद, देवी सिंह, निर्मल पुरी, सोहन लाल चंदेल, लाजवंती, नरेश गुप्ता, हेमराज भंडारी, अजमेर सिंह दलीप सिंह, नाराता राम, मनोहर सिंह, प्रेम चंदेल, ज्ञान चंद, शमशेर सिंह चमन लाल शर्मा, हाकम सिंह, बीबी खुलर वगैरह ने भाग लिया।