फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रदेश सरकार जनता की दस तो दूर एक भी गारंटी पर काम नहीं पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी संजय टंडन ने कांग्रेस सरकार को डिनोटिफाई सरकार करार दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने प्रदेश की जनता की दस तो दूर एक भी गारंटी पर काम नहीं कर पाई है। इससे लोगों में काफी रोष है। यही नहीं सरकार ने पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाल करने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक केवल वह कागजों तक ही सीमित है। बच्चों में भी सरकार ने भेदभाव की भावना पैदा कर दी है। वहीं महंगाई की मार भी लोगों पर लगातार पड़ती जा रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की। यह रैली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से पुराने उपायुक्त चौक तक निकाली गई। जहां पर भाजपा सहप्रभारी ने कांग्रेस पर जमकर निधाना साधा।प्रदेश भाजपा सहप्रभारी संजय टंडन ने कहा कि सरकार द्वेष की राजनीति से कार्य कर रही है। पूर्व की भाजपा सरकार ने जो संस्थान जनता के हित में खोले थे, उन्हीं संस्थानों को बंद करके जनता के हितों के साथ कांग्रेस सरकार ने खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि जन प्रहरी योजना की जो पेंशन थी, इसको कांग्रेस ने बंद किया है। उस समय इमरजेंसी में जिन लोगों के साथ गलत व्यवहार हुआ था, जिनको जेल जाना पड़ा था। उनके लिए पेंशन का प्रावधान किया गया था। वहीं अब पानी पर भी सरकार ने सेस लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सत्ता में आते ही 10 गारंटी देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक एक भी गारंटी सरकार पूरी नहीं कर पाई है, लेकिन ढाई माह में सरकार ने संस्थानों को बंद करने का कार्य ही किया है। इसको लेकर जनता का रोष सड़कों पर निकला है। इसी को चलते भाजपा ने आज आक्रोश रैली निकाली है। वहीं दूसरी तरफ शिमला लोकसभा के सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों संस्थानों को बंद कर सरकार चल रही है। इससे सिर्फ जनता को दुख देने का ही कार्य कर रही है। दूसरी तरफ जो स्कूलों में बच्चों को वर्दियां मिलती थीं। उसके ऊपर भी अब जाति के आधार पर राजनीति करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। सरकार लगातार यह कह रही है कि बिना बजट के संस्थान खोले गए थे, लेकिन जब कभी भी संस्थान खोले जाते हैं तो उसके लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसका जवाब जल्दी मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें