फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शूलिनी मेले में सजेगा रंगमंच, बाहरी राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अभिनय का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
26 से 28 जून तक कोठों कला केंद्र में होगा थियेटर फेस्टिवल, भोपाल, ग्वालियर और कानपुर की टीमें देंगी प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले के दौरान भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से कोठों स्थित कला केंद्र में तीन दिवसीय थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल में विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। सभी कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शुरू होंगे। थियेटर फेस्टिवल का शुभारंभ 26 जून को भोपाल के चेतना रंग समूह की प्रस्तुति बेटर हाफ से होगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे ग्वालियर की आर्टिस्ट कंबाइन टीम कल की सुबह हिंदी नाटक का मंचन करेगी। 27 जून को कानपुर के अनुकृति रंगमंडल की ओर से सच कहें तो हिंदी नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, फेस्टिवल का समापन 28 जून को अनुकृति रंगमंडल कानपुर की प्रस्तुति गांधारी के साथ होगा।जिला भाषा अधिकारी ममता ने बताया कि मां शूलिनी मेले के अवसर पर कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की ओर से इस पहल की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से जटोली मंदिर के समीप स्थित कोठों कला केंद्र पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें