फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एसपी ने नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Mon, 03 Aug 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में एसपी की अध्यक्षता में हुई एनसीओआरडी की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस जिला बद्दी में नशे की रोकथाम के लिए नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने की। बैठक में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
बैठक के दौरान पुलिस जिला बद्दी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्हें संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा गया। नियमित रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। खुफिया तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। उनकी काउंसिलिंग और पुनर्वास के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। स्कूल और कॉलेज स्तर पर छात्र क्लब गठित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। उन्हें और अधिक सक्रिय करने तथा नशा पीड़ितों की पहचान में मदद करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें उप-मंडल मजिस्ट्रेट संजीव कुमार धीमान शामिल थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक योगराज चंदेल भी मौजूद थे। समस्त थाना प्रभारी और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सभी ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें