फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टेनिस लीग में सोलन टीम ने दिखाया दम, ऋषभ व आर्यन ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
पंचकूला में टेनिस में भाग लेने वाले ​खिलाड़ी ऋषभ व आर्यन। स्रोत: ​खिलाड़ी - फोटो : साक्षात्कार देने के लिए आई महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसौली (सोलन)। पंचकूला में आयोजित सीएलटीसी इंडिया प्रीमियर टेनिस लीग सीजन-3 में सोलन की टीम ने दमखम दिखाकर नाम रोशन किया है। टीम से टेनिस खिलाड़ी ऋषभ चोपड़ा और आर्यन कौशिक ने चैंपियनशिप अपने नाम की। लीग टीम इवेंट के रूप में करवाए गए थे। सोलन की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमखम और सामूहिक तालमेल से प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाए रखी। सेमीफाइनल में ऋषभ और आर्यन ने अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध अहम मैच में असाधारण खेल दिखाकर जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने गेम-रीडिंग, कोर्ट कवरेज के प्रभाव को दिखाया। इसके बाद ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस बेहतर खेल पर लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें