फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सायरन बजते ही एक मिनट में स्कूल परिसर किया खाली

विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में सोमवार को आपदा प्रबंधन अभ्यास के दौरान मैदान में बैठ कर जानकारी लेत
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने ड्रॉप कवर और होल्ड तकनीक का किया पालन
विज्ञापन

पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में भूकंप आपदा प्रबंधन पर किया अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल में विशेष आपदा प्रबंधन अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों के प्रति जागरूक बनाना और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था। ड्रिल में विद्यालय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसमें 696 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया।
सुबह 11 बजे चेतावनी सायरन बजते ही छात्रों ने अपनी कक्षाओं में तुरंत ‘ड्रॉप, कवर और होल्ड’ तकनीक का पालन किया। इसके एक मिनट बाद, 11:01 बजे दूसरा सायरन बजते ही पूरे परिसर में निकासी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने शांत और अनुशासित तरीके से निर्धारित सुरक्षित स्थलों की ओर प्रस्थान किया। एक मिनट में पूरी निकासी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके बाद खोज एवं बचाव दल ने ‘ऑल क्लियर’ का संकेत देकर परिसर को सुरक्षित घोषित किया।
विज्ञापन

अभ्यास के समापन पर वरिष्ठ माध्यमिक अनुभाग के प्रमुख शिक्षक संजय चौहान और हेड पेस्टोरल केयर सुनील वर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन तैयारी, संयम और जागरूकता से संभावित नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

अभ्यास के समापन पर वरिष्ठ माध्यमिक अनुभाग के प्रमुख शिक्षक संजय चौहान और हेड पेस्टोरल केयर सुनील वर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन तैयारी, संयम और जागरूकता से संभावित नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें