पांच अप्रैल तक बंद रहेगी सड़क,उपमंडलाधिकारी ने जारी किए आदेश
सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक वाया सनावर होकर निकलेंगे वाहन
संवाद न्यूज संवाद
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की सुक्की जोहड़ी से गढख़ल तक सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। इसे लेकर पांच अप्रैल तक सड़क पर से वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया गया है। इस सड़क के बंद रहने से वाहनों की आवाजाही वाया सनावर से होगी। यानी वाहन मोती कोना (सनावर स्कूल) से न जाकर वाया पाइनग्रोव स्कूल होते हुए आवाजाही करेंगे। इसे लेकर उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों की पालना के लिए लोगों से आग्रह किया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर कार्य करने के लिए उपमंडलाधिकारी कसौली को पत्र भेजा था। पत्र में कार्य अवधि के दौरान सड़क पर आवाजाही बंद करने की मांग की थी। इस पर उपमंडलाधिकारी ने आदेश देते हुए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे सुक्की जोहड़ी से गढ़खल तक सड़क को बंद करने के लिए कहा है।