फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मधाला हिमुडा काॅलोनी को जोड़ने वाली सड़क धंसी

सार

बरोटीवाला (सोलन) में भूमि कटाव और बाढ़ के कारण कई सड़कें और पुलिया ध्वस्त हो गई हैं। इससे उद्योगों के कामगारों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन ने मरम्मत के लिए आपदा प्रबंधन से बजट की मांग की है।
विज्ञापन
हिमुडा कालेनी मधाला को जोड़ने वाली सड़क हुई दर्घटना ग्रस्त- संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगों के कामगारों को झेलनी पड़ रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। मधाला हिमुडा काॅलोनी को जोड़ने वाली सड़क भूमि कटाव से धंस गई है। इससे काॅलोनी को जाने के लिए वनवे रास्ता ही बचा है। इसके साथ ही हिमुडा का उद्योग कांप्लेक्स है। जहां पर एक दर्जन से अधिक उद्योग हैं। इन उद्योगों के कामगारों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। मधाला में हिमुडा काॅलोनी को ट्रक यूनियन की ओर से भी सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। छह अगस्त को बरोटीवाला खड्ड में पानी आने से पुलिया बह गई थी। उद्योग कांप्लेक्स में आने वाले उद्योगों के लिए कच्चा माल व तैयार माल के लिए कोई रास्ता अब नहीं बचा है। यह उद्योग टाउनशिप काॅलोनी के रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब सेंसीवाला खड्ड के ऊपर बनी पुलिया व उसके साथ सड़क धंस गई है। इससे अब यहां पर वनवे रह गया है। हिमुडा आरडब्ल्यूए के प्रधान हरिचंद ने बताया कि सड़क की सभी नालियां बंद है। सारा पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इसके चलते यह पुलिया टूटी है। पुलिया टूटने से सड़क भी खराब हो गई है। इससे केंबवाला, बगुवाला, मधाला, कुंडावाला, केंबावाला व सेंसीवाला के ग्रामीण दिक्कतें झेल रहे हैं।उधर, हिमुडा के सहायक अभियंता अनूप सूद ने बताया कि यह प्राकृतिक आपदा से पुलिया व सड़क बह गए है। इसके बारे में उपायुक्त को अवगत करा दिया गया है। आपदा प्रबंधन से जो बजट आएगा उससे इसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें