फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाहा स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा नौवीं में राधेश्याम ने 664 अंक प्राप्त करके पहला, सुलोचना देवी ने 633 अंक लेकर दूसरा व प्रीत ठाकुर ने 550 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 11वीं कक्षा में सोनाली ने 466 अंक लेकर पहला, अंबिका धीमान व काजल ने 416 अंक लेकर दूसरा व तमन्ना ठाकुर 394 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम भी सौ फीसदी रहा। पाठशाला प्रधानाचार्य राम प्यारा गौड़ ने विद्यार्थियों और अभिभावक को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम और लग्न ही विद्यार्थी के जीवन को उन्नति की ओर ले जाती है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुरजीत धीमान ने भी बच्चों को बधाई देते हुए कहा की पाठशाला के अध्यापक अत्यंत मेहनती व परिश्रमी हैं, जिसके परिणाम स्वरूप पाठशाला का परिणाम शत प्रतिशत रहा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा में दाखिला दिलवाने के लिए पहल करें। इस अवसर पर शिक्षा संवाद के माध्यम से भी अभिभावकों के साथ आगामी सत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें