फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर स्कूल में बताया स्काउट एंड गाइड का उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/धर्मपुर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में स्काउट एंड गाइड अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जिला सोलन के तीन खंडों धर्मपुर, सोलन और कंडाघाट के सभी प्रधानाचार्यों एवं मुख्य अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी स्कूलों के प्रभारी अपने स्कूलों में स्काउट एंड गाइड को सुचारु रूप से चलाएं, ताकि बच्चे स्काउट और गाइड से संबंधित मूल्यों, उद्देश्यों को समझ सके। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. सुनील पाल की अध्यक्षता में माइंड स्पार्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में धर्मपुर खंड के सभी टीजीटी नॉन मेडिकल और सभी भाषा अध्यापकों को संबंधित विषय से प्रशिक्षित कराया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में गणित एवं हिंदी में कंप्यूटर के माध्यम से गुणवत्ता को बढ़ाना है। छात्रों को व्यक्तिगत और अनुकूलन योग्य, शिक्षण अनुभव प्रदान करना, जिससे गणित और हिंदी विषयों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षित किया जा सके। इसके तहत धर्मपुर खंड में 28 स्कूलों में लैपटॉप, क्रोमबुक और टैबलेट्स वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें