संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जन कल्याण समिति ने 6,000 रुपये का चेक विधवा महिला ब्राह्मी देवी को दिया गया। महिला के पति की मृत्यु लगभग डेढ़ वर्ष पहले हो चुकी है परंतु अभी तक उन्हें सरकारी पेंशन किसी कारण वश अभी तक नहीं लग पाई है। जन कल्याण समिति टीम ने गरीब और पीड़ित विधवा महिलाओं को पेंशन देने की मुहिम चलाई गई, जब तक सरकार विधवा महिला पेंशन नहीं लगाती तब तक जन कल्याण समिति की टीम 1500 रुपये पेंशन हर महीने देती है। इस मौके पर स्थानीय परिवार व जन कल्याण समिति टीम की तरफ से अध्यक्ष विशाल परमार, रामपाल, हुकुम, नरेश, राकेश, राजेंद्र कुमार, मदन लाल व कृष्ण उपस्थित रहे।