फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ पांचवें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

विज्ञापन
नालागढ़ के दभोटा में महिलाएं प्रदर्शन करते हुए- संवाद।
विज्ञापन
महिलाओं ने कर्मचारी व मजदूरों को प्लांट में जाने से रोका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के दभोटा में शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाएं प्लांट में जाने वाले कामगारों को भी नहीं जाने दे रही है। इसके चलते पिछले पांच दिन से प्लांट पूरी तरह से बंद पड़ा है।
महिलाओं का कहना है कि दुर्गंध से दबोटा, माजरा व बसोट गांव के लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। लंबे समय से तीनों गांवों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी यह प्लांट कम होने की बजाए उल्टा बढ़ाया जा रहा है। पिछले कुछ समय से प्लासड़ा की एक दवा कंपनी का वेस्टेज इसमें डालने के बाद लोगों को और परेशानी हो गई है। दूषित पानी लोगों के जलस्रोतों में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने यह भी बताया कि पिछले चार दिनों से किसी ने उनकी खबर नहीं ली है। वह गर्मी में आंदोलन करने पर मजबूर हैं। उनकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है। उपायुक्त ने भी शुक्रवार को समय दिया था, लेकिन वह भी नहीं आए। भाजपा नेता श्रवण चंदेल भी महिलाओं के साथ कुछ समय तक प्रदर्शन में बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें