नगर निगम सोलन में सोमवार को सत्यापन करवाने के लिए इंतजार करते लोग। संवाद
नगर निगम सोलन में सत्यापन करवाने के लिए सुबह से लगी रही लोगों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में सोमवार को 17 वार्डों की मतदाता सूचियों में जुड़े नए लोगों के सत्यापन की प्रकिया शुरू की गई। इसका कार्यभार नगर निगम संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान को सौंपा गया। इसके तहत नए मतदाताओं के आधार कार्ड, राशन कार्ड और पानी के बिल की जांच कर सत्यापन किया गया। इसके लिए लोगाें ने सुबह 10:00 बजे से ही निगम कार्यालय में आना शुरू कर दिया और देर शाम तक लोग सत्यापन करवाने के लिए कतारों में खड़े रहे। कुछ दिनों में नगर निगम का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है। उससे पहले ही निगम में आने वाले चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं निगम की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्यों को भी तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा और संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान ने बताया कि निगम में नए मतदाताओं के आधार कार्ड, राशन कार्ड और पानी के बिलों की जांच की जा कर सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने सभी नए मतदाताओं से जल्द से जल्द निगम आकर सत्यापन करवाने के लिए कहा है।