फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्रों में खत्म होगी कम वोल्टेज की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीएसएस योजना के तहत 25 ट्रांसफॉर्मर होंगे अपग्रेड, दो पंचायतों में काम पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पहाड़ी क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या अब खत्म होने जा रही है। बिजली बोर्ड ने रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत 25 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड करने की योजना शुरू कर दी है।
फिलहाल सनेड़ और गेडोन पंचायतों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य पूरा हो चुका है। सनेड़ के ट्रांसफार्मर की क्षमता 25 केवीए से 100 केवीए, जबकि गेडोन की 25 केवीए से 63 केवीए कर दी गई है। क्षमता तीन से चार गुना बढ़ने के बाद इन दोनों स्थानों पर आधा दर्जन से अधिक गांवों को कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशहर क्षेत्र की करीब दो दर्जन पंचायतों में पहले कम वोल्टेज के कारण लगातार बिजली कट लग रहे थे। इससे लोग परेशान थे। अब ट्रांसफार्मर अपग्रेड होने के बाद यहां बिजली की खपत बढ़ने पर भी वोल्टेज स्थिर रहेगा। बिजली बोर्ड रामशहर के सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 25 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो ट्रांसफार्मर अपग्रेड हो चुके हैं और अन्य पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें