भारतीय मजदूर संघ ने उठाई मांग, कहा, पिछले छह माह से कामगार झेल रहे दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। भारतीय मजदूर संघ ने बैठक में बद्दी में श्रम अधिकारी का पद खाली होने पर चिंता जताई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले छह माह से पद खाली होने से कामगारों को काफी परेशानी हो रही है। वर्तमान में नालागढ़ के निरीक्षक को श्रम अधिकारी का भी कार्यभार सौंपा गया है, जिससे कामगारों को विवाद लंबित पड़े है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता क प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेला राम चंदेल व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सचिव राजू भारद्वाज ने कहा कि बद्दी कार्यालय में श्रम अधिकारी का पद पिछले 6 महीने से पद खाली पड़ा है, जिससे गरीब मजदूरों के कार्य लंबित पड़े हैं। मेला राम ने बताया कि एक निरीक्षक को श्रम अधिकारी का चार्ज दिया हुआ है। मजदूरों का उद्योगों में शोषण हो रहा है। जब को कोई कामगार संगठन श्रम विभाग में कंपनी के खिलाफ शिकायत लेकर जाते है तो वहां पर शिकायत करने वाले कामगारों को नाम पूछा जाता है। जब तक नाम नहीं बताते है तब तक शिकायत दर्ज नहीं होती है। यह काम विभाग का है जिसे वह कामगार संगठन से कराते है। नाम पूछने के बाद श्रम विभाग से कंपनी को बताया जाता है। जिससे कंपनी के लोग इन कामगारों को दबाव बनाते हुए और डराते व धमकाते है। यह सिलसिला पिछले कई माह से चल रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बद्दी में रिक्त पड़े श्रम अधिकारी के पद को भरा जाए। यहां पर निरीक्षक को दो स्थानों का कार्य भार मिलने से वह लंबी डेट दे रहे है जिससे कामगारों को समय पर न्याय नहीं मिल रहा है।