फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पदाधिकारियों ने पेंशन अपडेशन को लेकर की विस्तृत चर्चा

विज्ञापन
आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन सोलन इकाई की बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत पेंश - फोटो : नगर निगम क्षेत्र में खड़ा जर्जर स्थिति वाला पानी का टेंकर। संवाद
विज्ञापन
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूजएजेंसी
सोलन। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की सोलन इकाई की बैठक निजी गेस्ट हाउस गांधीग्राम (कुमारहट्टी) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्कल प्रधान संजय कालिया ने की। विशेष रूप से बैठक में हमीरपुर के सर्किल सचिव सुरेंद्र शर्मा और शिमला के सर्किल सचिव रामेश्वर दत्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य विषय पेंशन अपडेशन और नवगठित सोलन सर्किल की टीम को मार्गदर्शन देना रहा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित टीम को सलाह दी कि वे मिलजुलकर बिना किसी पूर्वाग्रह के काम करें और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में नाहन, परवाणू, धर्मपुर, सुबाथु, कुनिहार, सोलन, शिमला और हमीरपुर से लगभग 20 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक को संजय कालिया, सुरेंद्र शर्मा, रामेश्वर दत्ता, प्रेम वर्मा, सालिग राम शर्मा, सरदारी लाल शर्मा, राजेश कुमार गोसाईं, प्रदीप धीमान, डीएन परिहार और गौरी शंकर शर्मा ने संबोधित किया। बैठक के समापन से पहले नवनिर्वाचित सर्किल सचिव नंद लाल परिहार ने सभी उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें