फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के फिर बड़ी पायरेक्सिया के मरीजों की संख्या, एक सप्ताह में 40 नए मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना शिशु ओपीडी के रोजाना 90 प्रतिशत बच्चों में दिख रही बुखार की समस्या
विज्ञापन

बदलते मौसम के कारण बच्चों के भी तेजी से फैल रही है पायरेक्सिया की बीमारी
पिछले माह 52 बच्चे किए गए थे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के शिशु वार्ड में एडमिट
निशिल मेहता
सोलन।
जिले के पायरेक्सिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीछे एक सप्ताह के पायरेक्सिया के करीब 40 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें 11 बच्चे भी शामिल हैं। बड़ों के साथ अब बच्चे भी इस बीमारी का शिकार होने लगे हैं। विभाग दोबारा अलर्ट हो गया है और सभी अस्पतालों को दवाइयों का स्टॉक पूरा रखने और वार्डों में मरीजों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। सोलन अस्पताल की शिशु ओपीडी के रोजाना करीब 80 से 100 मरीज बच्चों को उपचार के लिए लाया जा रहा है। इनमें से 90 प्रतिशत बच्चों में तेज बुखार होने की शिकायत सामने आ रही है। इनमें से कुछ बच्चों में बुखार 101 डिग्री तक पहुंच रहा है। इनमें बुखार उतरने में भी करीब 5 से 7 दिन तक का समय लग रहा है। अधिक बीमार बच्चों को डॉक्टरों की देखरेख में रखने के लिए वार्डों में एडमिट किया जा रहा है। पिछले माह में करीब 52 बच्चों को पायरेक्सिया के कारण अस्पताल के शिशु वार्ड में एडमिट करना पड़ा है। वहीं, बच्चों में बीमारी के बढ़ने का मुख्य कारण अभी मौसम में हो रहे बदलावों को बताया जा रहा हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दवाओं के एक्स्ट्रा स्टॉक मंगवाने के लिए ऑर्डर जारी किया है। अस्पताल में वर्तमान में 500 एमजी की पैरासिटामोल की दवा खत्म है। इसके बदले मरीजों को अभी दूसरी दवाएं दी जा रही हैं। संवाद
अभी 270 मरीजों को किया भर्ती
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब तक पायरेक्सिया के करीब 270 मरीजों को भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अस्पताल में डॉक्टर की ओर से मरीज को मौसम में ठंड से बचाव के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मौसम में बदलाव के चलते बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में मरीजों के लिए दवाओं का एक्स्ट्रा स्टॉक भी मंगाया जा रहा है। प्रशासन कोशिश कर रहा है कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। -डॉ. राकेश पंवार चिकित्सा, अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें