फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शाम होते ही अंधरे में डूब जाता एनएच, धर्मपुर से कसौली चौक तक का सफर बना चुनौती

विज्ञापन
धर्मपुर में परवाणु सोलन हाईवे पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
एलईडी लाइटें खराब होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर धर्मपुर से कसौली चौक तक का सफर अब राहगीरों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की अनदेखी के चलते इस व्यस्त मार्ग पर लगी सैकड़ों एलईडी लाइटें पिछले लंबे समय से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही हाईवे पर गहरा अंधेरा छा जाता है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों नरेश, कमल, विक्रम और अशोक ने बताया कि जब तक हाईवे के रखरखाव का जिम्मा ग्रील कंपनी के पास था, तब तक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त थीं, लेकिन जैसे ही एनएचएआई ने सीधे तौर पर मेंटेनेंस की कमान संभाली, स्थिति बदतर हो गई। धर्मपुर बाजार, पड़ाव, सुक्की जोहड़ी और कसौली चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगी लाइटें अब केवल शो-पीस बनकर रह गई हैं।
लाइटों के टाइमर में भी गड़बड़ी
ग्रामीणों का आरोप है कि जो इक्का-दुक्का लाइटें जल भी रही हैं, उनका समय (टाइमर) सही नहीं है। वे अकसर गलत समय पर जलती और बुझती हैं। अंधेरे के कारण हाईवे पर लावारिस पशुओं से टकराने और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। हाईवे के रखरखाव को लेकर एनएचएआई की सुस्ती पर स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विभाग के पास खराब लाइटों की सूचना है। इन्हें ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बहुत जल्द सभी लाइटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा और टाइमर की समस्या का भी समाधान किया जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
-राजेश्वर जसवाल, सलाहकार, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें