फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सफाई पर्यवेक्षक हेमराज की अगुवाई में परिषद की टीम ने करीब एक दर्जन अतिक्रमण हटाए और दो अतिक्रमणकारियों के चालान भी काटे। परिषद की इस सख्ती से रेहड़ी-फड़ी धारकों में हड़कंप मच गया और शहर के बाजार खुले-खुले नजर आने लगे। परिषद की टीम ने सड़कों पर सामान सजाए बैठे दुकानदारों से भी सामान हटवाया और उन्हें कड़ी हिदायत दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा और उसे वापस नहीं किया जाएगा। नगर परिषद का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कें तंग हो गई थीं, जिससे खरीदारी के लिए आने वाले स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब परिषद ने अतिक्रमणकारियों से शहर को मुक्त कराने के लिए पूरी कसरत शुरू कर दी है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि लगभग एक दर्जन रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाया गया है और दो अतिक्रमणकारियों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें