फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: निगम आयुक्त ने सलोगड़ा स्थित ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र का किया निरीक्षण

Thu, 17 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरे के एकत्रीकरण, परिवहन, पृथक्करण, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक प्रबंधन की ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम आयुक्त ने बुधवार को सलोगड़ा स्थित ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली और नगर निगम की संपूर्ण ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संयंत्र के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और कचरे के एकत्रीकरण, परिवहन, पृथक्करण, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक प्रबंधन से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।
नगर निगम की ओर से सलोगड़ा में ठोस कचरा प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने की प्रस्तावित योजनाओं की भी आयुक्त ने समीक्षा की। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम सलोगड़ा में एकीकृत अपशिष्ट एवं पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली (आईईडब्ल्यूएमएस) विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन किया जाएगा। इस एकीकृत व्यवस्था का उद्देश्य कचरे के बेहतर प्रसंस्करण, संसाधनों की पुनर्प्राप्ति और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से ठोस कचरे का प्रबंधन करना है। इसके साथ ही संयंत्र की कार्यक्षमता और सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने संबंधित कर्मचारियों से संयंत्र की रोजमर्रा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्था में सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान कर समय पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें