फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शातिरों ने घर से उड़ाए 1.65 लाख रुपये और आभूषण

विज्ञापन
बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने ताला तोड़ कर बिखेरा सामान- स्रोत- पीड़ित परिवार।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-3 में चोरों ने अलमारी तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ किया साफ किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-3 में एक किराये के मकान में चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद कॉलोनी में डर का माहौल है। पुलिस के अनुसार दिनेश ठाकुर और एकता राणा इसी कॉलोनी के फेज-3 में किराये के मकान में रहते हैं। वीरवार को दोनों अपने कमरे में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब 5:30 बजे, जब महिला ड्यूटी से वापस पहुंची, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ है। जांच करने पर अलमारी में रखी करीब 1 लाख 65 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी पाए गए। महिला ने तुरंत अपने पति दिनेश ठाकुर को सूचना दी, जिसके बाद दोनों ने बद्दी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है,जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें