फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मां शूलिनी और जटोली मंदिर का होगा भोग ऑडिट, विभाग जल्द भरेगा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक उपायुक्त डॉ. अतुल कायस्थ ने दी जानकारी
विज्ञापन

कहा- जिले भर में खाद्य उत्पादों के भरे जा रहे सैंपल



संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी और जटोली मंदिर में बनने वाले भोग का जल्द ही खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ऑडिट किया जाएगा। जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक उपायुक्त डॉ. अतुल कायस्थ और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि विभाग की ओर से जिले भर में खाद्य उत्पादों के सैंपल भरे जा रहे हैं। इनमें अब मंदिरों में बनने वाले भोग का भी ऑडिट होगा। यह ऑडिट हर दो साल बाद किया जाता है। इसमें भोग के साथ पानी और अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा विभाग अब हार्डरिस्क उत्पादों की भी निरंतर जांच करेगा। इनमें बच्चों के खाने वाले उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि विभाग की ओर से दूध, घी, आइसक्रीम और कॉटन कैंडी के जल्द ही सैंपल भरे जाएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मिठाइयों के सैंपल फेल होने के बाद विभाग की ओर से लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए निरंतर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। जनवरी में जिले भर से 35 सैंपल भरे गए थे, जिनमें से 6 सैंपल फेल हो गए। विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर दिया है। आगामी दिनों में भी विभाग की ओर से ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें