फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ईश्वररम्मा स्कूल के नन्हें बच्चों ने शैक्षणिक प्रदर्शनी में दिखाया हुनर

विज्ञापन
ईश्वररम्मा स्कूल दाड़लाघाट में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते हुए बच्चे। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
अभिभावकों को मॉडल समझाकर जीता दिल, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल की हुई सराहना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट स्थित ईश्वररम्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लीड के सहयोग से एक भव्य शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में एलकेजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। बच्चों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न विषयों के मॉडलों ने विद्यालय पहुंचे अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने न केवल मॉडल तैयार किए, बल्कि स्कूल पहुंचे अभिभावकों को स्वयं उनके बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। नन्हें बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जटिल विषयों को समझाया, जिससे उनके बोलने के हुनर और विषय की समझ का बखूबी प्रदर्शन हुआ। बच्चों के इस प्रयास से अभिभावक काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने बताया कि लीड के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से प्रैक्टिकल गतिविधियां करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर बच्चों को उनके पसंदीदा विषयों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना है। इससे बच्चों का ध्यान, एकाग्रता और समझने की क्षमता बेहतर होती है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय हर वर्ष इस तरह के आयोजन करता है ताकि बच्चों के भीतर छिपे प्रस्तुति कौशल को निखारा जा सके और वे भविष्य के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें