फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दी कामधेनु बचत सहकारी सभा नम्होल के चुनाव 17 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋणधारकों को 24 फरवरी तक करवानी होगी बकाया राशि जमा
विज्ञापन

नामांकन पत्र 27 व 28 मार्च को शाम 5:00 बजे तक भरे जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दी कामधेनु गैर कृषि ऋण व बचत सहकारी सभा समिति नम्होल की कार्यकारिणी के चुनाव 17 अप्रैल को संपन्न होंगे। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला बिलासपुर की स्वीकृति के बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभा के कार्यक्षेत्र का विस्तार जिला बिलासपुर और जिला सोलन की अर्की तहसील तक है। इस कार्यक्षेत्र को नौ वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनमें से 2080 सदस्य नौ प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। चुनाव प्रक्रिया के लिए सभा सचिव सुखराम ठाकुर को पंजीयन अधिकारी और कार्तिका ठाकुर निरीक्षक सहकारी सभाएं खंड सदर जिला बिलासपुर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन सदस्यों की भागधन राशि पूर्ण नहीं है अथवा जिन्होंने सभा से ऋण लिया है और निर्धारित समयानुसार अदायगी नहीं की है, उन्हें 24 फरवरी तक राशि जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन सभा कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर 21 मार्च को शाम 5:00 बजे किया जाएगा। नामांकन पत्र 27 व 28 मार्च को शाम 5:00 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को शाम 5:00 बजे तक की जाएगी। नामांकन पत्रों पर आपत्तियां 31 मार्च को दोपहर 2:00 बजे तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। निर्वाचन अधिकारी दायर आपत्तियों पर 1 से 4 अप्रैल तक सुनवाई करेगा। नामांकन पत्र 6 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। इसके पश्चात प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 17 अप्रैल को सभा कार्यालय नम्होल में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 3:00 बजे से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें