फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मी द जोकरमैन स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत

Fri, 14 Oct 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
कसौली में अायोज‌ित ल‌िटफेस्ट में भाग लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुशवंत सिंह को बच्चों से बेपनाह मुहब्बत थी। जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए उनके हाथ हमेशा आगे बढ़ते रहे। अब खुशंवत सिंह फाउंडेशन ऐसे ही बच्चों के लिए काम कर रही है। अपने पिता की परंपरा को कायम रखते हुए खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने इस बार अपने पिता की प्रसिद्ध पुस्तक मी द जोकरमैन कंटेस्ट के नाम से स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं करवाईं। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 2000 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के बच्चों का दबदबा रहा। शुक्रवार को लिटफेस्ट के शुभारंभ में मेधावियों को सीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

 
डेकलामेशन के जूनियर वर्ग में हाई स्कूल बंदोखरी की अंजली ने पहला स्थान हासिल किया। दयोठी स्कूल की सृष्टि दूसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ पवर्ग में अभिषेक ठाकुर पहले, साक्षी दूसरे और सुबाथू की सुमन तीसरे स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में सुल्तानपुर स्कूल की नम्रता पहले, हनुमान बड़ोग के ललित ठाकुर दूसरे और सोलन की भावना तीसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में अमित, दयोठी की निकिता और डगशाई की स्मृति पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं। पेंटिंग के जूनियर वर्ग में  सोलन की समीक्षा चौहान दूसरे और पंजैहरा के शुभम तीसरे स्थान पर रहे। गौड़ा की महक तंवर तीसरे स्थान पर रहे। पलक शर्मा, अमित कश्प, अक्षिता और मंधाला के अमन कुमार विजेता रहे।

यह भी किए सम्मानित
स्टोरी टेलिंग में ब्लासम पटियाला के अनमोल सिंह, आईपीएच पटियाला की हरशिक्षा नायर और डीपीएस स्कूल की रिशिका गुप्ता पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में पाइनग्रोव सोलन के दीपमान, सेंटमेरी कसौली की श्वेता सूद और गुरुकुल की भावनी पंवर ने बाजी मारी। इसके अलावा पेंटिंग में पाइनग्रोव के केसर, सेंट मैरी की योगिता और गुरुकुल की अनन्या ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें