बहरोटा में कथा श्रवण करते हुए श्रद्धालु स्रोत: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर के पास स्थित बहरोटा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन व्यास पीठ आचार्य विक्रांत शर्मा ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि जब कंस को पता चला कि उसका काल गोकुल में है, तो उसने अष्टमी की रात्रि को जन्म लेने वाले सभी बच्चों को मारने के लिए राक्षसी पूतना को भेजा। पूतना ने भेष बदलकर भगवान कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास किया, लेकिन बाल कृष्ण ने उसे मार डाला। इसके बाद कंस ने वकासुर नामक राक्षस को भेजा, जिसने विशाल बगुले का रूप धारण करके कृष्ण को मारने की कोशिश की, लेकिन कृष्ण ने उसका भी नाश कर दिया। उन्होंने बताया कि कथा की पूर्णाहुति 11 मार्च को होगी। दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।