फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हाईकोर्ट ने बीडीओ को दिए दोबारा ग्रामीणों की समस्या सुनने के आदेश

विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कुनिहार को मांगपत्र सौंपते मनलोग बड़ोग गांव के ग्रामीण
विज्ञापन
हनुमान बड़ोग पंचायत के मनलोग गांव के पुनर्गठन से खफा है ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। विकास खंड कुनिहार के तहत ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव मनलोग बड़ोग के पुनर्गठन को लेकर उच्च न्यायालय ने दोबारा से खंड विकास अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या सुनने के आदेश दिए हैं। मनलोग बड़ोग गांव वार्ड नंबर-2 को दाड़लाघाट पंचायत में शामिल किया गया है, जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। जब अधिकारियों ने समस्या नहीं सुनी तो 13 फरवरी को ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिस पर न्यायालय ने उनकी जनसमस्याओं को दोबारा सुनने के निर्देश जारी किए हैं। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने 3 फरवरी को बीडीओ कुनिहार को विरोध स्वरूप मांग पत्र सौंपा था। इसी संदर्भ में गांव का एक प्रतिनिधिमंडल उच्च न्यायालय के आदेशानुसार दोबारा अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कुनिहार से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप पुनः एक मांगपत्र भी सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आगामी पंचायतीराज चुनावों के बहिष्कार करेंगे। खंड विकास अधिकारी ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि आगामी प्रक्रिया नियमानुसार अमल में लाई जाएगी। खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसमें जल्द समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार, मीरा शर्मा, जया शर्मा, अमर देव, गणपतू, वंदना, दीपक, विशाखा, लता, मधुबाला, ओमप्रकाश, रोशनलाल और सोमेश्वर सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे अपनी समस्याएं विकास खंड अधिकारी, जिलाधीश और स्थानीय विधायक के समक्ष भी रख चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि करीब 165 ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने पुनः मांगपत्र सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें