फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मैदानी इलाकों की गर्मी से कसौली-चायल में पर्यटकों की बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली के होटल 100 फीसदी बुक, चायल में ऑक्यूपेंसी 95 प्रतिशत तक पहुंची
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर बढ़ी बाहरी राज्यों के वाहनों की संख्या
वीकेंड पर कसौली-धर्मपुर मार्ग बडे़ माल वाहक वाहनों के लिए बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भीषण गर्मी के बीच राहत पाने के लिए मैदानी इलाकों से सैलानियों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। इस वीकेंड पर पर्यटन स्थलों कसौली और चायल में पर्यटकों की भारी आवाजाही देखने को मिली है। सैलानियों की भारी आमद के कारण कसौली के होटल जहां 100 फीसदी फुल हो चुके हैं, वहीं चायल के होटलों में भी ऑक्यूपेंसी 95 फीसदी तक पहुंच गई है।
पर्यटकों की भीड़ के चलते कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और जाम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। वीकेंड के दौरान कसौली-धर्मपुर मार्ग पर बड़े माल वाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


चायल के होटल एकांत के कारोबारी शिल्पा शर्मा और सुनील रघुवंशी ने बताया कि वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग मिल रही है। सिर्फ वीकेंड ही नहीं, बल्कि हफ्ते के अन्य दिनों में भी पर्यटकों की संख्या अच्छी बनी हुई है। इससे सीजन में भी बेहतरीन कारोबार की संभावना है। कसौली के बाजार में भी सुबह से पर्यटकों की काफी चहल-पहल रही है। यहां पर पर्यटकों ने बाजार से खरीदारी भी की है। इसमें अधिकतर पर्यटकों ने शाम के समय वापसी भी की है। चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब से कसौली नजदीक है। इसलिए यहां पर पर्यटकों एक ही दिन में आसानी ने आवाजाही कर लेते हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम
होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटन कारोबार बहुत शानदार चल रहा है। यहां के होटल 90 से 95 फीसदी तक पैक हैं। अगर मौसम इसी तरह सुहावना बना रहा, तो आने वाले दिनों में कारोबार और चमकने की उम्मीद है। पर्यटकों की सुविधा के लिए होटलों में विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें