फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरकार लिंगानुपात में सुधार के साथ महिलाओं को बना रही सशक्त

विज्ञापन
सोलन में खंड स्तरीय लैंगिक समानता पर आयोजित कार्यशाला में रंगोली का अवलोकन करते हुए विधायक। स्र
विज्ञापन
सोलन में खंड स्तरीय नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान पर कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खंड विकास सोलन की ओर से नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। प्रदेश सरकार के अथक सुधारात्मक प्रयासों से लैंगिक समानता में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार लिंगानुपात में सुधार के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत अब राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बनवाए जा रहे हैं और भूमि संपत्ति पंजीकरण में महिलाओं के लिए शुल्क कम रखा जा रहा है। कार्यशाला में रंगोली, मेहंदी, नुक्कड़ नाटक और पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिताएं करवाई गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, स्वरोजगार, कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहन लाल कंवर, कार्यक्रम प्रबंधक बबीता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


400 स्वयं सहायता समूह कार्यरत
खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि खंड में लगभग 400 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 6000 महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लागू योजनाओं की जानकारी भी दी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें