फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वन विभाग ने बसाल के युवाओं को नशे पर किया जागरूक

विज्ञापन
सोलन में वन विभाग की ओर से एंटी चिट्टा पर किया जागरूक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
विशेष अभियान के तहत हेलीपैड के समीप रोपित किए 120 पौधे
विज्ञापन


वन खंड सोलन और ओच्छघाट की ओर से कार्यक्रम किया आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। वन परिक्षेत्र के वन खंड सोलनऔर ओच्छघाट की ओर से सोलन के साथ लगती बसाल में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम भी किया गया। इस दौरान बसाल हेलीपैड के समीप विभिन्न प्रजातियों के करीब 120 पौधों को रोपित किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुरक्षित भविष्य के लिए वनों का हरा-भरा होना और युवाओं का नशामुक्त रहना अनिवार्य है। जागरूकता शिविर में बसाल और आसपास के क्षेत्रों के करीब 60 युवाओं ने भाग लिया। विभाग के अधिकारियों ने उन्हें चिट्टा जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी। नशामुक्ति संकल्प जागरूक होने के पश्चात उपस्थित सभी युवाओं ने न केवल नशे से दूर रहने का संकल्प लिया, बल्कि समाज में इस संदेश को फैलाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वन खंड सोलन, वन खंड ओच्छघाट और वन मित्रों का विशेष सहयोग एवं सराहनीय योगदान रहा। वन परिक्षेत्राधिकारी सोलन रवि कांत ने इस अवसर पर स्टाफ और वन मित्रों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सुधार के कार्यों को वन संरक्षण के साथ जोडऩे की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें