फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेक्टर अफसरों को निर्वाचन अधिकारी ने सिखाई चुनावी बारीकियां

विज्ञापन
धर्मपुर में सेकटर आफिसर रिहसल में भाग लेते पदा​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
विकास खंड धर्मपुर में पंचायत चुनावों को लेकर रिहर्सल का आयोजन
विज्ञापन

कहा-ड्यूटी के दौरान कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को सेक्टर अधिकारियों के लिए एक विशेष रिहर्सल और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें चुनावी ड्यूटी की बारीकियों और नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर और पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने सेक्टर अफसरों को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित मानकों का पालन करते हुए अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाएं। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान संपन्न करवाने में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसमें तीन चरणों में होने वाले मतदान पर कड़ी नजर रखना और उसे नियंत्रित करना। पोलिंग पार्टियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना। पोलिंग स्टेशनों पर मतदान कर्मियों को आने वाली व्यावहारिक मुश्किलों का मौके पर समाधान करना। मतदान प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाना।
विज्ञापन

23 मई को होगी अगली रिहर्सल
शुक्रवार को आयोजित हुई इस पहली रिहर्सल में कुल 12 सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया और चुनावी प्रक्रिया को समझा। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि चुनाव संबंधी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए 23 मई को दूसरी रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें