फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में दो दिन में 41.8 मिमी बारिश, तामपान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से लोग घरों में दुबकें,बाजार रहे सुनसान
विज्ञापन

लहसुन, मटर, गेहूं समेत अन्य फसलों के लिए मिली संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बारिश का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। पिछले दो दिन में जिला भर में कुल 41.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे शहर के बाजार भी सूने नजर आए। हालांकि बारिश से आगामी रबी फसलों के लिए राहत मिली है। नौणी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वीरवार को 18.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे तक 23.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को घटकर 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड बढ़ने से लोगों ने फिर से स्वेटर और जैकेट जैसे गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण जिले में सूखे जैसे हालात बन गए थे, ऐसे में यह बारिश गेहूं, जौ, मटर, लहसुन और आलू जैसी फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। वहीं, बागवानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों प्लम, खुरमानी, आड़ू, नेक्ट्रीन, नाशपाती, कीवी, सेब और नींबू जैसे फलों के पौधों में फूल लगे हुए हैं। परागण के लिए साफ मौसम जरूरी होता है, लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण फूल गिर रहे हैं, जिससे फलों की सेटिंग पर विपरीत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें