फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उपायुक्त ने कर्मचारियों को दिलाई निष्पक्ष मतदान करवाने की शपथ

विज्ञापन
सोलन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अ​धिकारियों को शपथ दिलवाते उपायुक्त। स्रोत : आईपीआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना, मतदाता जागरूकता बढ़ाना और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान का प्रयोग करने की अपील की, ताकि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन, गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 25 जनवरी को रविवार का अवकाश होने के कारण यह शपथ शनिवार को ही दिलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें