प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चामियां में ग्रामीण रोष जताते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा करते लोगों और पुलिस के बीच नोकझोक।
बीएमओ को ज्ञापन भेजकर जताया विरोध, पुनर्विचार की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। उपमंडल की ग्राम पंचायत चामियां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहले से निर्धारित जमीन को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के फैसले से ग्रामीणों में रोष है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने चामियां पंचायत सचिव के माध्यम से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर धर्मपुर को ज्ञापन भेजा। इसमें पीएचसी के लिए चामियां पंचायत में पहले से निर्धारित जमीन को दूसरी जगह चाबल की धार को स्थानांतरित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों का मानना है कि इस बदलाव से स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता कम हो जाएगी। यह स्थान परिवर्तन ग्रामीणों के लिए असुविधा और नाराजगी का मुख्य कारण बना है। लोगों का कहना है कि 10 से 15 साल इस पीएचसी के लिए लोगों ने लंबा इंतजार किया है, जब पीएचसी के लिए भूमि चामियां पंचायत में चयनित की गई है तो अब उसे दूसरी जगह क्यों शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत चामियां की पूर्व प्रधान मंजू देवी ने कहा कि पहले से चिह्नित जमीन संभवतः अधिक सुलभ और उपयुक्त थी। इस भूमि की सारी कार्रवाई व डॉक्यूमेंटेशन पहले हो चुकी है और यह जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम की गई है। इस भूमि का शिलान्यास विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने 25 फरवरी 2024 को किया था। उन्होंने सरकार से अपील की है कि पीएचसी का निर्माण उसी स्थान पर होना चाहिए जहां पहले भूमि दी गई थी। स्थानीय लोगों ने इस स्थानांतरण के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं और फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं।