फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर-घर जनगणना कर एप पर करना होगा अपलोड

विज्ञापन
धर्मपुर में जनगणना को लेकर आयोजित कार्यशाला में मौजूद अ​धिकारी। स्त्रोत:संवाद
विज्ञापन
गलत जानकारी देने पर सरकारी सुविधाओं पर लग सकता है कट
विज्ञापन

जनगणना के लिए धर्मपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर परिसर में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। पहले बैच में 50 सुपरवाइजर और प्रवेक्षक (इन्यूमरेटर) भाग ले रहे हैं।
सोमवार को जिला नोडल अधिकारी प्रसुन कुमार वर्मा ने शिविर में शिरकत की। जिला नोडल अधिकारी ने जनगणना ट्रेनरों से बातचीत की और फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ट्रेनरों और प्रशिक्षुओं को विस्तार से समझाया कि फील्ड वर्क के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों का निवारण किस प्रकार किया जाना है। इस दौरान डिजिटल प्रोजेक्टर से एचएलओ ट्रेनिंग एप को चलाने की बारीकियों को सिखाया गया। फील्ड ट्रेनर संजीव कुमार और वर्मा ने बताया कि इस बार मकानों की सूची और जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी।
विज्ञापन

प्रगणकों को घर-घर जाकर मकान के मालिक या परिवार के मुखिया से पूरी जानकारी जुटानी होगी। उसे मोबाइल एप से अपलोड करना होगा। इसके अलावा इस डिजिटल जनगणना में स्वगणना की भी एक अहम पहल जोड़ी गई है। इसके तहत हर परिवार खुद भी अपनी गणना कर सकता है, या प्रगणक इसे एसईआईडी से भर सकता है। यह पूरी प्रक्रिया 1 जून से 15 जून तक चलेगी। प्रशिक्षण शिविर में स्पष्ट रूप से बताया कि मकान के निर्माण में लगी सामग्री, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य वस्तुओं के बारे में हर भवन के मुखिया को फील्ड पर्यवेक्षक को सटीक और सही जानकारी देनी होगी। यदि कोई गलत जानकारी देता है, तो वह सरकार से मिलने वाली कल्याणकारी सुविधाओं से वंचित हो सकता है।
विज्ञापन

मोबाइल सिग्नल पर जताई चिंता
ट्रेनिंग के दौरान कुछ प्रशिक्षुओं ने फील्ड वर्क को लेकर एक व्यावहारिक समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और अंदरूनी क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क या सिग्नल की भारी परेशानी आ सकती है। इससे एप पर डिजिटल डाटा अपलोड करने में दिक्कत होगी। प्रशासन ने इस संबंध में भी उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें