फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: माकपा ने स्वास्थ्य, ब्लॉक और सीवरेज का मुद्दा उठाया

Sun, 20 Sep 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दाड़लाघाट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करने जाते हुए माकपा प्रतिनिधि व दाड़ल
विज्ञापन
दाड़लाघाट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से मिले जन प्रतिनिधि
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की एरिया कमेटी अर्की के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को विश्राम गृह अर्की में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर दाड़लाघाट क्षेत्र से जुड़ी तीन प्रमुख जनहित की मांगें उनके समक्ष रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने दाड़लाघाट में पूर्ण सुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल की स्थापना, दाड़लाघाट को विकास खंड का दर्जा देने तथा दाड़लाघाट, रौडी और बरायली पंचायतों में सीवरेज व्यवस्था का कार्य शुरू करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

माकपा की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि दाड़लाघाट क्षेत्र में बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और भारी वाहनों की आवाजाही के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र को विकास खंड का दर्जा मिलने से लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, सीवरेज व्यवस्था शुरू होने से स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

पूर्व जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा एवं अमर चंद गजपति ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इन तीनों महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक बजट और स्वीकृतियां जारी करने के साथ पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए तथा जल्द से जल्द धरातल पर कार्य शुरू करवाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को भी रखा। इस दौरान दाड़लाघाट क्षेत्र की विभिन्न ट्रक ऑपरेटर सभाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें